फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रोपड़ी गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच जारी

Fri, 27 Mar 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड नोट नहीं मिला, परिजनों ने नहीं जताया कोई संदेह नहीं
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले रोपड़ी गांव में एक युवक की ओर से आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राहुल देव (20) निवासी गांव रोपड़ी (डंगार) तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राहुल देव ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस कमरे में यह घटना हुई, वहां से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की उपस्थिति में शव का निरीक्षण किया। जांच के दौरान युवक के गले पर फंदे का निशान पाया गया, जबकि शरीर के अन्य किसी भी हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की माता और बड़ी बहन के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। परिजनों ने किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम करवाया। थाना भराड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें