फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
-50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां के दर्शन के लिए हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का भारी हुजूम सुबह तड़के ही मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर मंदिर परिसर, सीढ़ियां, मुख्य मार्ग और फ्लाईओवर श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन




रविवार देर शाम तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं। रविवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कई घंटों तक कतारों में इंतजार करना पड़ा, लेकिन माता के जयकारों और भक्ति भाव के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। पूरा क्षेत्र जय माता दी के उद्घोष से गूंजता रहा। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे दिन मुस्तैद रहीं। मंदिर परिसर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि मंदिर के भीतर पूर्व सैनिकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के चलते कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं हुई। भीषण गर्मी के बीच विभिन्न समाजसेवी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठंडे पानी की छबीलें लगाईं। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार और निकासी मार्ग पर श्रद्धालुओं को निशुल्क पानी वितरित किया गया, जिससे उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें