फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर शहर में 24 अक्तूबर को निकलेगी महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय कार्यक्रम में 25 को भजन संध्या, 26 को लगेगा भंडारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में बिलासपुर शहर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह की शुरुआत 24 अक्तूबर को शहर में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा से होगी। इसके बाद 25 अक्तूबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जबकि 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मुख्य कार्यक्रम होंगे। इस दौरान डियारा सेक्टर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म निभाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर से देर शाम तक विशाल भंडारा लगाया जाएगा। जिला वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक वाहिल ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाया जाएगा। 24 अक्तूबर को निकलने वाली शोभायात्रा में समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि का गुणगान करेंगे। वहीं, 26 अक्तूबर को मंदिर में पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। अशोक वाहिल ने समाज के लोगों से जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें