फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आनंदघाट में सड़क किनारे लगा निजी कंपनी का पोल बना हादसों का खतरा

विज्ञापन
आनंदघाट में सड़क किनारे लगा निजी कंपनी का पोल। संवाद
विज्ञापन
वाहनों को पास देने में हो रही परेशानी, लोगों ने लोक निर्माण विभाग से उठाई हटाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता-मांडवा-भड़ोलीकलां-शाहतलाई-बड़सर सड़क मार्ग पर उपमंडल मुख्यालय के आनंदघाट में सड़क किनारे लगा निजी कंपनी का पोल वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रमुख चौक पर सड़क के साथ लगे इस पोल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से पोल को हटाने की मांग उठाई है।
आनंदघाट प्रमुख चौक होने के कारण यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इस मार्ग से एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, उपकोषागार, पुलिस थाना, न्यायालय, विकास खंड कार्यालय, तहसील कल्याण कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले लोग गुजरते हैं। इसके अलावा निजी स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों का भी इसी मार्ग से आना-जाना रहता है। ऐसे में रोजाना सैकड़ों वाहन यहां से गुजरते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेंद्र, प्रकाश, मनोहर, विकास और रमेश ने बताया कि सड़क किनारे लगे पोल के कारण वाहनों को पास देने में काफी परेशानी होती है। कई बार तेज रफ्तार वाहन एक-दूसरे से आगे निकलने और पास लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सड़क पर चल रहे पैदल राहगीरों के वाहनों की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। लोगों के अनुसार कई बार राहगीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब झंडूता-मांडवा-भड़ोलीकलां-शाहतलाई-बड़सर सड़क मार्ग के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा था, उस समय भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के समक्ष सड़क किनारे लगे निजी कंपनी के पोल को हटाने की मांग रखी गई थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लंबे समय से लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग और प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले पोल को सड़क किनारे से हटाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके।
कोट
समस्या विभाग के ध्यान में आई है। इसे दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विभाग लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए हर समय प्रयासरत रहता है।
-ज्ञान चंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग डिवीजन,झंडूता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें