पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस चौकी ग्वालथाई के तहत भाखड़ा बोटघाट के पास भिर्थरी मंदिर डैम किनारे एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार डैम किनारे एक ढाबा चलाने वाले व्यक्ति ने इस अज्ञाव शव को देखा और शीघ्र इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। शव क्षत विक्षत अवस्था में था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव का चेहरा भी सड़ गल गया है। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि शव की पहचान के लिए समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है और मामले की जांच जारी है।