फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर उत्सव में दो अक्तूबर को होगी मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह छह बजे हेलीपैड से दौड़ शुरू, 30 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव-2026 के तहत दो अक्तूबर को घुमारवीं में मैराथन आयोजित की जाएगी। दौड़ सुबह छह बजे हेलीपैड घुमारवीं से शुरू होगी। प्रतिभागी निर्धारित मार्ग से टकरेड़ा चौक तक जाएंगे और वहां से वापस हेलीपैड पहुंचेंगे। हेलीपैड को ही मैराथन का अंतिम बिंदु रखा गया है।
सीर उत्सव दो और तीन अक्तूबर को होगा। मैराथन की तैयारियों को लेकर एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यातायात, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस को मैराथन मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया।
विज्ञापन

मैराथन में अंडर-14, अंडर-19, ओपन और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग को मैराथन मार्ग पर आवश्यक मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी क्यूआर कोड के माध्यम से 30 सितंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागियों से दो अक्तूबर को निर्धारित समय से पहले हेलीपैड पहुंचने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें