फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर खड्ड पुल पर लगेगी लोहे की ऊंची जाली, सीसीटीवी कैमरों से भी होगी निगरानी

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम अभिषेक बरवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया निर्णय, लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर खड्ड पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब पुल की मौजूदा रेलिंग के ऊपर ऊंची लोहे की जाली लगाई जाएगी। इसके अलावा पुल पर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। इससे पुल पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल की पहल पर लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य पुल पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना और अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
गौर रहे कि सीर खड्ड पुल के निर्माण के बाद से अब तक यहां से छलांग लगाने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रविवार को भी दो नाबालिग युवतियों ने पुल से छलांग लगा दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे। स्थानीय लोगों ने भी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग उठाई थी। अमर उजाला ने भी मंगलवार के अंक में घुमारवीं बस स्टैंड से सीर खड्ड पुल तक सुरक्षा की खुली पोल शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पुल के निर्माण के समय सुरक्षा के लिहाज से करीब दो फीट ऊंची रेलिंग लगाई गई थी। मौजूदा परिस्थितियों में यह ऊंचाई पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। कम ऊंचाई के कारण छोटे बच्चों के भी रेलिंग पार कर नीचे गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं, पुल से छलांग लगाने की घटनाओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है। ऐसे में रेलिंग के ऊपर अतिरिक्त ऊंचाई वाली लोहे की जाली लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि पुल के दोनों ओर सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा सके।
इसके साथ ही पुल पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इससे पुल पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि सुरक्षा संबंधी कार्य जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

कोट
सीर खड्ड पुल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का मामला उपायुक्त बिलासपुर के समक्ष उठाया गया था। उन्होंने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को पुल की मौजूदा रेलिंग के ऊपर ऊंची लोहे की जाली लगाने के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद आगामी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-अभिषेक बरवाल, एसडीएम घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें