फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समय पर पैसा न लौटाने के मामले में तलाई सहकारी सभा पर दोबारा मामला दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

-निर्देशों की अवहेलना, एक साल में भी अन्य सभाओं को नहीं दी गई 40 फीसदी रकम
2017-18 में पाई गईं वित्तीय अनियमितताओं से सभा में हुआ था भ्रष्टाचार का खुलासा
नियमों के अनुसार एक सहकारी सभा दूसरी सहकारी सभा में नहीं जमा नहीं कर सकती राशि
सचिव ने नियमों को दरकिनार करते हुए तलाई सभा में जमा किए थे दूसरी सभाओं के पैसे

मंगल ठाकुर
बरठीं (बिलासपुर)। तलाई ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित एक बार फिर विवादों में है। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं विभाग की ओर से एक वर्ष पहले जारी किए गए आदेशों के बावजूद सभा ने अन्य सहकारी सभाओं की करोड़ों रुपये की धनराशि लौटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की। आदेशों की अवहेलना करने पर सहकारी सभा दाबला ने अब दोबारा सहकारी सभाएं बिलासपुर में तलाई सभा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विभाग ने तलाई सहकारी सभा को यह आदेश दिए थे कि जितनी भी रिकवरी होगी, उसका 40 फीसदी हिस्सा अन्य सभाओं के खातों में जमा किया जाए, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी तलाई सभा ने किसी भी सभा को पैसा नहीं लौटाया। इसी मामले में सहकारी सभा दाबला ने फैसले की पालना न करने पर फिर से शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले सहकारी सभा छत, सहकारी सभा लुहारवीं व सहकारी सभा दाबला ने सहकारी सभाएं बिलासपुर में अपनी राशि लौटाने की गुहार लगाई थी, जिसकी अनुपालना न होने पर मामला दर्ज हुआ है। सहकारी सभा दाबला के प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी सभा ने करीब 5.30 करोड़ रुपये तलाई सभा में जमा करवाए थे। उन्होंने कहा कि पैसा न मिलने की स्थिति में पहले भी मामला सहकारी सभाएं बिलासपुर में दर्ज करवाया गया था, जिस पर निर्णय आया कि 40 फीसदी पैसा लौटाया जाए। तीन बार नोटिस देने के बाद भी राशि न मिलने पर उन्होंने दोबारा मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व सहकारी सभा तलाई करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में चर्चा में आई थी। अंकेक्षण पत्र 2017-18 में पाई गई वित्तीय अनियमितताओं से बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ था। आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी सामने आई कि सभा सचिव ने नियमों को ताक पर रखकर अन्य सहकारी सभाओं से लगभग 19 करोड़ रुपये की अमानत अपने पास जमा कर रखी है। सभा सचिव की कारगुजारी और प्रबंधक समिति की निष्क्रियता के कारण सचिव द्वारा दूसरी सभाओं से गैरकानूनी ढंग से पैसा अपने पास जमा कर लिया गया, जिससे सचिव के साथ-साथ प्रबंधक कमेटी भी भ्रष्टाचार के कटघरे में आ गई।
इनसेट
इन सभाओं का पैसा फंसा हुआ
आरटीआई और विभागीय जांच में सामने आया है कि छत कृषि सहकारी सभा भेड़ाघाट से लगभग पौने दो करोड़ रुपये, बरोटा हरिजन सहकारी सभा से 1,20,48,437 रुपये, भगतपुर सहकारी सभा से 2,87,787 रुपये, बरहमनी कलां सहकारी सभा कोसरियां से 1,49,76,484 रुपये, हिडिंबा कृषि सहकारी सभा से 14,02,322 रुपये, जेजवीं सहकारी सभा से 3,20,315 रुपये, झलेड़ा कृषि सहकारी सभा से 21,28,235 रुपये, दाबला सहकारी सभा से साढ़े पांच करोड़ रुपये, कलोल सहकारी सभा से 10,13,125 रुपये, कृष्णा कृषि सहकारी सभा से 30,80,814 रुपये, पीरथान सहकारी सभा घराण से 41,54,374 रुपये,
पियूंगली डैम से 1,38,478 रुपये, समोह सहकारी सभा से 2,76,56,840 रुपये गैरकानूनी ढंग से तलाई सभा में जमा करवाए गए।

कोट
सहायक पंजीयक बोले, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
जांच चल रही है और आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग धैर्य बनाए रखें, कानूनी प्रक्रिया जारी है। सभी के साथ न्याय किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने पर सभा की संपत्ति कुर्क कर प्रभावित सभाओं की राशि लौटाई जाएगी। भास्कर कालिया, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर संवाद
विज्ञापन












सचिव और प्रबंधक कमेटी पर सवाल







सचिव द्वारा अन्य सभाओं से अमानतें प्राप्त कर असुरक्षित ऋण जारी किए गए और पैसों का दुरुपयोग किया गया।



15 सभाओं का पैसा तलाई सभा में जमा, विभाग भी सख्त



करीब 15 सहकारी सभाओं की ओर से पैसा जमा करवाने का यह खुलासा हुआ है। विभाग का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच जारी है और सभी संबंधित सभाओं की भी जांच की जाएगी ताकि असल स्थिति सामने आ सके।



इनसेट



दाबला सभा ने फिर से दायर किया मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें