फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभाएं बच्चे : विवेक

Sat, 01 Nov 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
दसलेहड़ा स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते हुए विवेक कुमार। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन ने की स्कूल में कॉमर्स, साइंस की कक्षाएं शुरू करने की मांग
विज्ञापन


बोले- बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें अभिभावक

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दसलेहड़ा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल में कॉमर्स और साइंस की कक्षाएं शुरू करने की मांग रखी गई, वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। विवेक ने कहा कि इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि लोगों की सुविधाओं में विस्तार हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और संस्कारों का महत्व बताते हुए कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभाएं। अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और उन्हें सकारात्मक दिशा दें। कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की ओर से डे-बोर्डिंग और सीबीएसई स्कूल शुरू किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। समारोह में स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्री-नर्सरी बच्चों द्वारा प्रस्तुत फैशन शो ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बलजीत, पंचायत प्रधान बीना देवी, बीडीसी सदस्य मृदुला चंदेल, झबोला प्रधान मीरा देवी, झंडूता आतमा प्रोजेक्ट के चेयरमैन मानिंद्र सिंह चंदेल, विजय कौशल, राकेश बालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम से पहले विवेक कुमार ने दसलेहड़ा क्षेत्र के गांव गोचर की सड़क का भी निरीक्षण किया। कहा कि जल्द ही इस सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। सड़क की मरम्मत कार्य को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र सुविधा मिल सके। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अंजना देवी व स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें