फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर-शराब की 182 पेटियां पकड़ी

Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शिमला-हमीरपुर सड़क मार्ग पर पुलिस की एक टीम ने 182 पेटी शराब और बीयर की बरामद करने में सफलता हासिल की है। ट्रक चालक बिना परमिट के यह शराब की खेप लेकर घुमारवीं की तरफ जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात पुलिस की एक टीम गश्त पर निकली थी। बिलासपुर से घुमारवीं की तरफ जा रहे एक ट्रक को इस टीम ने तलाशी के लिए कुलारु के समीप रोक दिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 182 पेटियां शराब और बीयर की बरामद की गई। ट्रक चालक से जब इसका परमिट मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया। पुलिस के मुताबिक वह शराब की खेप किसी ठेके पर लेकर जा रहा था। लेकिन, परमिट नहीं होने के कारण सारी शराब पुलिस ने जब्त कर ली है। ट्रक चालक उत्तम चंद को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें