फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैण गांव में तेंदुए के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की लुहारवीं पंचायत के नैण गांव में बाघ को पकड़ने के लिए लुहारवीं पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र चंदेल व पूर्व उपप्रधान कर्म चंद ग्राम सुधार समिति बडोटा के जगत सिंह, ग्राम सुधार समिति नैण के सचिव मनीष ठाकुर व पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उक्त लोगों ने मांग की है कि नैण गांव में तेंदुए ने आतंक फैला रखा है जिससे जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
लोगों ने बताया कि तेंदुआ दिन के समय में गांव में दहाड़ता रहता है जिससे गांव के लोग अपने खेतों में काम करने से डर रहे हैं तथा स्कूल के बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। बच्चों को अभिभावक स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों में रूप सिंह, विनोद कुमार, संजीव कुमार, राजेश रत्न, सीता राम, सुभाष, लता देवी, अर्चना देवी, रंजू, राजकुमार, पवन एवं ग्राम सुधार समिति ने संबधित विभाग से यह मांग की है कि तेंदुए को पकड़ा जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की जानमाल का नुकसान न हो।
विज्ञापन

नैण ग्राम सुधार समिति के सचिव मनीष ठाकुर ने कहा कि कई दिनों से तेंदुआ गांव में किसी भी समय आ धमकता है। इससे सभी ग्रामीण सहमे हुए हैं तथा संबंधित विभाग व स्थानीय प्रशासन से मांग करते हैं कि गांव में पिंजरा लगा कर तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें