फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अपने ही सरकारी स्टोर में भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अपने ही सरकारी स्टोर में भरे सैंपल
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई
चार दवाइयों और इंजेक्शनों के भरे गए सैंपल
शुभम राही
बिलासपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपने ही सिविल स्टोर में छापेमारी की है। इसमें विभाग ने चार दवाइयों और इंजेक्शनों के सैंपल भी भरे हैं। विभाग ने मौके पर भरे सैंपलों को कंडाघाट शिमला लैब में भेज दिया है। अब इंतजार सिर्फ रिपोर्ट आने का है, अगर ये चार सैंपल फेल पाए जाते हैं तो विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। इस तरह विभाग की ओर से की गई छापेमारी से दवा विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि मरीजों के स्वास्थ्य से लापरवाही किसी भी हाल में सहन नहीं होगी। इस खबर की पुष्टि ड्रग्स इंस्पेक्टर एडिशनल चार्ज बिलासपुर पंकज शर्मा ने की।
गौर हो कि बिलासपुर में काफी समय से ड्रग्स इंस्पेक्टर का पद रिक्त चला हुआ है। कुछ समय पहले ही बिलासपुर का चार्ज संभाल रहे संबंधित अधिकारी ने जिला की दवा विक्रेताओं की दुकानों में छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार अस्पताल सिविल स्टोर में छापेमारी शिकायत के आधार पर की गई है, क्योंकि यहां की दवाई की गुणवत्ता में कई बार कमी आंकी गई है। इसके चलते विभागीय अधिकारियों ने यह छापेमारी कर यहां पर चार सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

इनसेट...
बिलासपुर अस्पताल से लिए सैंपल की भी होगी जांच
गौर हो कि काफी समय पहले बिलासपुर अस्पताल में एक युवक को कथित गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मृत्यु हो गई थी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लगाए गए इंजेक्शन के भी सैंपल भरे थे। इस दौरान विभागीय अधिकारी बताते हैं कि इसकी रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी, अगर इंजेक्शन में कुछ भी खामियां पाई गईं तो उस स्टॉक को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--
सैंपल कंडाघाट भेजे गए
बिलासपुर अस्पताल के सिविल स्टोर से चार दवाइयों व इंजेक्शनों के सैंपल भरे गए हैं। इन सैंपलों को कंडाघाट लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी जानकारी दी जाएगी।
पंकज शर्मा, ड्रग्स इंस्पेक्टर एडिशनल चार्ज , बिलासपुर
---------------
....शुभम राही
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें