फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के 17 राज्यों की स्थल सीमा पड़ोसी देशों के साथ : कटवाल

विज्ञापन
Indian Army
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में सर्जिकल स्ट्राइक-डे का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य नीना वासुदेव ने की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए सैनिकों के अदम्य साहस और देश की रक्षा के लिए उनके समर्पण और निष्ठा का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में कैप्टन अनंतराम ने कहा कि इस दिवस पर शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन रैलियों के माध्यम से पूर्व सैनिकों को शामिल करके संवाद सत्र का आयोजन विद्यार्थियों के साथ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि साल 2016 में 28 और 29 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुस कर आतंकियों के ठिकानों को तहस नहस किया था। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक प्रो. प्रेम सिंह कटवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने साल 1987 में सातवीं पंचवर्षीय योजना में सीमा क्षेत्र को विकसित करने के लिए बॉर्डर एरिया विकास कार्यक्रम चलाया था। भारत के 17 राज्यों की स्थल सीमा पड़ोसी देशों के साथ है। इसके अलावा 8584 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा है।
विज्ञापन

इस अवसर सुनीता चंदेल को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. पीएल भाटिया, प्रो. सीता राम, डॉ. बिहारी लाल, डॉ. अमित कौड़ा, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. राजेश ठाकुर, प्रो. नवीन, प्रो. अमित कुमार, प्रो. पंकज शर्मा, प्रो. घनश्याम भी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें