घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला भगेड़ में घुमारवीं जोन-2 की अंडर-17 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणामों की जानकारी देते हुए खेल प्रभारी छोटाराम ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में बाड़ी मंझेडवां ने हम्बोट को हराया। मुंडखर ने मरोतन, घंडीर ने झंडूता को, झंडूता ने मातला को, मुंखर ने बाड़ी-मझेड़वां को हराया। मुंडखर हाई स्कूल फाइनल में पहुंचा।
खो-खो में भगेड़ ने लदा चुगान को जबकि भगेड़ ने मालंगण को हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुंडखर ने दाबला को, अंदरोली ने निजी पाठशाला झंडूता को, हाई स्कूल भगेड़ ने हाई स्कूल चुवाड़ी को तथा कल्लर हाई स्कूल अंदरोली को हराया। खेल सचिव व विद्यालय के मुख्याध्यापक महेंद्र प्रकाश ने बताया कि दस अगस्त को दोपहर बाद शिक्षा उपनिदेशक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।