फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नए डेंगू के मामले सामने आए, लोगों में दशहत बरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में डेंगू से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा पहुंच कर 384 हो गया है। वीरवार को भी जिला अस्पताल में डेंगू के 15 नए मामले सामने आए हैं। जिससे लोगों में दशहत का माहौल बरकार है। बिलासपुर शहर को छोड़ बाहर से भी डेंगू के मरीज यहां पहुंच रहे हैं। जिससे एक बात तो साफ हो गई है कि इस समय पूरे जिला में डेंगू का प्रकोप चरम सीमा पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार वार्डों का दौरा कर रही हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि वीरवार को 15 डेंगू के नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से 9 मामले बिलासपुर शहर से और 6 मामले मार्कंडेय से दर्ज हुए है। डेंगू से पीड़ित 74 रोगियों का इलाज चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित 4 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। अब तक 384 डेंगू के मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 309 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वार्ड-1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10 व 11 में जाकर 127 लोगों के घरों में जाकर निरीक्षण किया गया। जिनमें से 71 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आस-पास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें