फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों पर पत्थर मारने की आशंका में सात पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। चलती ट्रेनों पर पथराव करने की आशंका में राजकीय रेलवे पुलिस ने सात युवकों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस बीच जीआरपी ने ग्रामीणों को पत्थर न फेंकने के लिए जागरुक भी किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी आर के भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम ने रेलवे स्टेशन की पटरियों किनारे खड़े नगर निवासी सात युवकों को ट्रेनों पर पथराव करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सूचना पर सभासद परमजीत कौर पोला के नेतृत्व में युवकों के परिजन अपराह्न में ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। परिजनों ने चौकी प्रभारी से युवकों को रिहा करने की गुजारिश की। चौकी प्रभारी ने उन्हें बताया कि ्रेन पर पथराव करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसके कारण रेलवे पुलिस को उच्चधिकारियों ने कार्रवाई करने व रेलवे लाइन किनारे के गांव के लोगों को जागरुकता अभियान के तहत सचेत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना था कि दो दिन पूर्व एक अगस्त को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास बिलासपुर के मोहल्ला टांडा हुरामतनगर निवासी एक किशोर ने काठगोदाम-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया था। इससे पूर्व भी पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। युवकों व परिजनों के माफी मंागने पर पुलिस ने उनसे जुर्माना वसूलकर चेतावनी देकर रिहा कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने बिलासपुर, नगरिया कलां का मजरा, राधे निवासी कालोनी, कोठाजागीर समेंत रेलवे लाइन किनारे के गांवों में पहुंचकर लोगों को पथराव न करने को चेताया है। इसके बाद अगर कोई ट्रेन पर पथराव करता है तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें