फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी में चढ़ा 66,99, 448 लाख का नकद चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी में चैत्र मास नवरात्रों में करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया। रविवार के दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह दो बजे से ही श्रद्धालु लाइनों में खड़े होकर दर्शनों के लिए इंतजार करते रहे। देर शाम तक भी श्रद्धालुओं का मंदिर में आने का सिलसिला जारी रहा। शाम तक लोग लाइनों में खड़े होकर मां के दर्शन करते रहे।
विज्ञापन

मंदिर न्यास अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि चैत्र नवरात्रों के चलते मंदिर न्यास को सातवें नवरात्रे के दौरान 16,24,525 रुपये नकद, 108.600 मिली ग्राम सोना तथा एक किलो 900 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। मेला अधिकारी ने बताया कि न्यास को अब तक कुल 66,99,448 रुपये नकद चढ़ावे के रूप में प्राप्त हो चुके हैं। अब तक लगभग 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं।
मंदिर न्यास अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि शनिवार व रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंचे। नवरात्र मेलों में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर न्यास को अभी तक कुल 66,99,448 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ चुका है। रविवार को चढ़ावे की गणना होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें