फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी मंदिर में 18 मार्च से चल रहे चैत्र नवरात्र रविवार को धूमधाम से संपन्न हो गए। 10 दिनों तक चले मेलों में करीब 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था के मंदिर में अपने और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब मां के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। रविवार को एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माता नयनादेवी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह दो बजे ही खोल दिए गए थे।
मेले के सफल आयोजन पर एसडीएम अनिल चौहान और मेला पुलिस अधिकारी अनिल शर्मा ने स्थानीय लोगों, पुजारियों और श्रद्धालुओं को बधाई दी। लगभग 350 पुलिस कर्मी मेलों में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। मेले में जेबकतरों पर पूर्ण रूप से अंकुश रहा। महिला एवं पुरुष सुरक्षा कर्मचारियों ने रातदिन अपनी ड्यूटी को निभाया। कानून व्यवस्था नयनादेवी में मजबूत रही। कोल्लां वाला टोबा में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रही। नयनादेवी में नगर परिषद के अधिकारियों ने समय-समय पर सभी गतिविधियों पर नजर रखी। उन्होंने रास्तों में पसरी दुकानों को हटाया। स्वास्थ्य सुविधा में मंदिर न्यास ने व्यापक प्रबंध किए थे। बिजली व पानी की व्यवस्था ने इस मेले में किसी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं दिया। नयनादेवी में लगभग 10 लाख लीटर पानी विभाग ने पहुंचाया और रातदिन बिजली की सप्लाई बहाल रही। विभाग व बोर्ड ने अपनी जिम्मेदारी को खूबी से निभाया। रज्जू मार्ग भी यात्रियों की सेवा में खुला रहा। रज्जू मार्ग का भी यात्रियों ने खूब आनंद उठाया। मदिर में कानून व्यवस्था काफी मजबूत रही। इस बार पर्ची सिस्टम से माता के दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें