फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंडन समाज सेवा समिति ने रोपे 50 पौधें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। बैहना-जट्टा गांव स्थित अखंड समाज सेवा समिति की ओर से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर रेंज ऑफिसर निशिथ कुमार मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समिति के सदस्यों ने उन्हें टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समिति के सदस्यों ने 50 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस दौरान बैरी-दड़ोला श्मशानघाट में भी पौधे रोपे गए। मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है ताकि आने वाला कल सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था के संतोष कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जगदीश चंदेल, रतन चंदेल, कश्मीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, नरोत्तम धीमान, मदनलाल, प्रकाश, बृजलाल, राकेश ठाकुर, संत सिंह, जोगिंद्र सिंह, छोटाराम, विद्यासागर मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें