झंडूता (बिलासपुर)। क्षत्रिय महासभा खंड इकाई झंडूता की बैठक ठाकुरद्वारा मंदिर में अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल क्षत्रिय समाज के राज्य उपप्रधान सुरेश ठाकुर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरि सिंह ठाकुर, जिला महासचिव योगेश ठाकुर मौजूद रहे।
बैठक में क्षत्रिय समाज को संगठित करने और आर्थिक स्थिति पर आरक्षण दिलवाने के लिए विचार-विमर्श कर किया गया। कहा कि आरक्षण को आर्थिक आधार पर सबको दिया जाना चाहिए। जातिगत आरक्षण देने से योग्य गुणवान व्यक्ति को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका नहीं मिलता।
क्षत्रिय महासभा ने सरकार से आरक्षण सभी जातियों के लिए आर्थिक स्थिति पर देने की मांग उठाई। बैठक में उपप्रधान सोहन सिंह चंदेल, सचिव सुभाष ठाकुर, सहित विनोद ठाकुर, लेख राम कौंडल, प्रकाश चंद, सुभाष, अमर सिंह ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, भाग सिंह, ठाकुर, सुनील कुमार, निखिल, अभिषेक, अनिल, मनोज चंदेल, तुलसी राम, सतीश, नरेश, राजेश, कुमार, राजेंद्र, राकेश, सुनील, धनदेव सिंह, अमन भडोल, वंश चंदेल, राजेश, सुरेश, मनीष चंदेल, नवीन, महेंद्र सिंह, कुलदीप मौजूद रहे।