फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन, लोक गीत, लोक नृत्य व एकांकी में सदर ब्लॉक प्रथम

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। कहलूर खेल परिसर में बुधवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित उत्सव में जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उत्सव में जिला के चारों खंडों से चयनित टीमों ने भाग लिया। टीमों ने शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य, लोकगीत और एकांकी प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन


शास्त्रीय गायन में सदर ब्लॉक की कुमारी अंजना ने राग यमन की बेहतरीन प्रस्तुति दी। लोक गीत प्रतियोगिता में झंडूता ब्लॉक ने सुतया ओ राजे जो सुपना जे होया..., नयनादेवी ब्लॉक ने कोलडैम इत्थी लगया ओ जानी मेरिए..., घुमारवीं ब्लॉक ने बेड़ियां रे ठेकेदारा आया वारा जो... और सदर ब्लॉक ने चल मेरी जिंदे नवी दुनिया बसानी... लोक गीत की प्रस्तुति दी। एकांकी प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक की टीम ने मुंशी प्रेम चंद की कहानी कफन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। इसमें आकाश, शिवांगी रघु, अंकिता शर्मा, कोमल, अनन्या, नितिश, अभिनव, पंकिता, योगेश, अनित, अंकित और जागृति ने विभिन्न किरदार निभाए।

शास्त्रीय गायन, लोक गीत, लोक नृत्य और एकांकी में सदर ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, लोक गीत व लोक नृत्य में घुमारवीं ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता टीमों को मुख्यातिथि श्याम लाल कौंडल ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। युवा समन्वयक रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रही टीमें अब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। निर्णायक मंडल में डॉ. कश्मीर सिंह, कुलभूषण चब्बा, गुंजन दास व अभिषेक सोनी ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा। इस अवसर पर प्रो. मीना वर्मा, नीरज वर्मा, ईशान अख्तर, नीलम व संजीव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें