फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में 80 हैंडपंपों की कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू किया मरम्मत कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत जल शक्ति विभाग की ओर से खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है। विभाग की ओर से अभी तक 80 हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा चुकी है, ताकि लोगों की पेयजल समस्या को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

पेयजल योजनाएं और प्राकृतिक जल स्रोत जब हांफने लगे तो सरकार ने इससे निपटने के लिए हैंडपंपों का प्रचलन शुरू किया था, लेकिन बरठीं, बड़गांव, सुन्हाणी और बलोह में लगाए गए हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहे थे। देखरेख के अभाव में कुछ हैंडपंप तकनीकी खराबी के चलते खराब पड़े थे, जबकि कुछ में लाल रंग का पानी निकल रहा था जो पीने योग्य नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर अमल करते हुए विभाग ने इन हैंडपंपों को ठीक करवाने का बीड़ा उठाया। विकासखंड झंडूता की विभिन्न पंचायतों के तहत करीब 80 हैंडपंप ठीक कर दिए गए हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। विभागीय लापरवाही व देखरेख के अभाव में सरकार का लाखों रुपये हैंडपंपों के रूप में जमीन में जंग खा रहा था। अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य ने बताया कि अभी तक 80 हैंडपंपों को ठीक कर दिया गया है, अन्य हैंडपंपों को भी ठीक करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें