फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 729 विद्यार्थियों ने दी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा

Sun, 02 Nov 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नम्होल स्कूल में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
पांच केंद्रों में दो सत्रों में हुई आयोजित, 51 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों को चार साल तक प्रति माह मिलेंगे एक हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से रविवार को नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा हुई। जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 729 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 780 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 51 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा पांच केंद्रों में दो सत्रों में हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा में मानसिक और स्कॉलस्टिक क्षमता परीक्षण दो टेस्ट हुए। पहला सत्र सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक रहा। विद्यार्थी सुबह 9 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। विद्यार्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 3:30 बजे तक हुआ। दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में 199 में से 188, नम्होल स्कूल में 72 में से 65, बाल पाठशाला बिलासपुर में 256 में से 234, बाल पाठशाला घुमारवीं में 83 में से 80 और कन्या पाठशाला घुमारवीं में 170 में से 162 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद प्रदेश के 832 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने साल 2008 में शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

नम्होल स्कूल में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा देते हुए विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें