बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि लोकसभा सामान्य चुनाव 2019 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष करवाने के लिए तथा चुनावी खर्च पर निगरानी रखने के लिए जिला में सहायक व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सहायक प्रबंधक हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक बिलासपुर आरएस सरमान मोबाइल नंबर-8219243162 को विधानसभा क्षेत्र 46 झंडूूता, रणवीर कुमार पांडे मोबाइल नंबर 70181-96539 केनरा बैंक बिलासपुर को 47 घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र, अचल ठाकुर मोबाइल नंबर 70183-20976 पंजाब नेशनल बैंक बरमाणा को विधानसभा क्षेत्र 48 बिलासपुर तथा प्रकाश धर्माणी मोबाइल नंबर 94187-71183 सहायक प्रबंधक ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को विधानसभा क्षेत्र 49 श्रीनयना देवी जी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि निखिल बजाज मोबाइल नंबर 98882-33133 बैंक ऑफ इंडिया और चंदन शर्मा मोबाइल नंबर 94184-71655 पंजाब नेशनल बैंक दयोथ को रिजर्व रखा गया है।