फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा कृष्णा मंदिर चमलोग में महाशिवरात्रि की धूम

विज्ञापन
MAHASHIVRATRI - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
राधा-कृष्ण मंदिर चमलोग में बुधवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। सैकड़ों लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इससे पूर्व मंगलवार को रात भर भक्तों ने भोलेनाथ का गुणगान कर शिव महिमा का रसपान किया। इस अवसर पर दर्शन करने आए लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीजेएम बिलासपुर बहादुर सिंह, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भी मंदिर में माथा टेका। बाबा कमलदास जी महाराज ने कहा कि देवता, दानव और मनुष्य ही नहीं समस्त चराचर का कोई ईश्वर है तो वह है सदाशिव, भगवान शिव। वह अपने पास कुछ नहीं रखते बल्कि सबकुछ भक्तों को दे देते हैं। शिव से वरदान लेने वालों को सावधानी भी रखनी चाहिए। शिव से वरदान लेकर अशुभ कार्य करने से भस्मासुर के समान स्वयं की हानि होती है। शैल शिखर पर विराजमान भगवान शिव की सेवा में संपूर्ण प्रकृति रहती है। उन्होंने भक्तजनों को बताया कि प्रभु सुमिरन में ऐसी महाशक्ति है जो जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी बाधाओं का पहले ही निवारण कर देती है। वस्तुत: बाधाएं तो क्या भगवान के नाम का प्रभाव महाप्रलय की दिशा बदने की क्षमता रखता है। मनुष्य को अपने व्यस्त जीवन में शिव सुमिरन के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। यही मनुष्य के जीवन का असली खजाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें