अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
पुलिस थाना घुमारवीं के तहम घुमाणी चौक पर कार व स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार निवासी बैजनाथ, कांगड़ा ने बताया कि वह स्कूटी में अपने गांव की ओर जा रहा था। बिलासपुर जिला के घुमारवीं शहर के घुमाणी चौक पर पहुंचा तो अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। डीएसपी सदर हेडक्वार्टर सोमदत्त ने बताया कि घुमारवीं थाना में सड़क हादसे का मामला दर्ज हुआ है। घुमारवीं पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।