फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
शहर में स्थित एक कारेाबारी ने 156(3) के तहत मामला दर्ज करवाया है। दुकानदार का आरोप है कि उसकी दुकान का ताला तोड़ कर कोई कपड़े नकदी ले उड़ा है। कोर्ट के आदेश के बाद इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले भी जांच हो चुकी है। अब कोर्ट आदेश पर फिर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक दुकानदार महिला ने कोर्ट के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी दुकान में ताला तोड़ कर नकदी और कपड़े चोरी किए गए हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहले भी जांच हो चुकी है। मामला एग्रीमेंट को लेकर हुआ था। लेकिन जांच में पाया गया कि एग्रीमेंट समाप्त हो चुका है। जिसके बाद दुकान मालिक ने दुकान खाली करवा दी थी। लेकिन अब कोर्ट ने फिर से मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस इस संबंध गंभीरता से छानबीन कर रही हैं। डीएसपी बिलासपुर सोमदत्त ने बताया कि दुकान के एग्रीमेंट को लेकर मामला हुआ था। कोर्ट से एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आदेश आए हैं। पुलिस ने आदेशों पर कार्रवाई कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें