विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथी टेकने जाते श्रद्धालु।
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में ज्येष्ठ मंगलवार को ठंड के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। करीब 7 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पिछले दो-तीन दिनों से बूंदाबांदी के चलते धार्मिक स्थल पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लेकिन श्रद्धालुओं की आमद मंगलवार के दिन काफी रही। पूरे महीने में ज्येष्ठ मंगलवार के दिन श्रद्धालु काफी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु मां के दरबार में आते हैं। पुजारी विकास शर्मा का कहना है कि ज्येष्ठ मंगलवार के दिन काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में आते हैं। मंगलवार को करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।