फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 646 विद्यार्थियों ने दी राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- परीक्षा के लिए जिले भर में बनाए गए थे पांच केंद्र, दो सत्रों में हुई परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से रविवार को राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 646 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 690 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा पांच केंद्रों में दो सत्रों में हुई। सुबह के सत्र में 646 और दोपहर के सत्र में 645 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा में मानसिक और स्कॉलस्टिक क्षमता परीक्षण दो टेस्ट हुए। पहला सत्र 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला। विद्यार्थी सुबह 9:00 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। विद्यार्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया। दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 76 में से 74, दोपहर के सत्र में 74, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में सुबह के सत्र में 176 में से 169, दोपहर के सत्र में 169, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में सुबह के सत्र में 171 में से 151, दोपहर के सत्र में 150, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में सुबह के सत्र में 47 में से 39, दोपहर के सत्र में 39, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में सुबह के सत्र में 220 में से 213 और दोपहर के सत्र में 213 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना में हर साल हिमाचल प्रदेश के 832 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 2008 में शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें