फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए मानसिक तौर पर तैयार होने की जरूरत: विवेक भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगे बढ़ने के लिए मानसिक तौर पर तैयार होने की जरूरत: विवेक भाटिया
बिलासपुर। कार्य करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार होने की आवश्यकता है, क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति अपनी फील्ड में लग्न से काम करता है तो उसे आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता। यह बात उपायुक्त विवेक भाटिया ने बिलासपुर आईटीआई में आयोजित 14वीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
खेलों से जीवन में अनुशासन और शारीरिक विकास होता है तथा खेलों से ही वास्तविक धैर्य देखने को मिलता हैं। युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता है अपनी प्रतिभा का सही उपयोग करने की। आईटीआई प्रशिक्षुओं को कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और मानसिक अनुशासन से निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आईटीआई बरठीं केसी चड्ढा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर की 16 सरकारी और निजी आईटीआई के 364 छात्र खिलाड़ियों, जिसमें 117 महिला तथा 247 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वुशू, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में एकल गान, समूहगान, लोकनृत्य और भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मुख्यातिथि द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य आईटीआई बिलासपुर अजेश कुमार, घुमारवीं अंशुल भारद्वाज, स्वारघाट बृजलाल, महिला आईटीआई प्रधानाचार्य कालीदास सहित निजी आईटीआई के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें