फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बिलासपुर में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को बिलासपुर में होंगे। इस दौरान जयराम ठाकुर बिलासपुर के नगर परिषद ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जबकि सुबह बिलासपुर पहुंच कर कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शहीद स्मारक का भूमि-पूजन करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस के समीप हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड निगम के सब-डिविजन भवन का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12.55 पर मुख्यमंत्री नगर परिषद के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एक ईंट शहीद के नाम अभियान के संयोजक संजीव राणा ने बताया कि भूमि पूजन के बाद अब तक किए गए पूरे कार्य की रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर एक दिन का वेतन भी इस अभियान के तहत देंगे। इसके अलावा मौके पर श्रमदान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि एक ईंट शहीद के नाम अभियान के लिए लोगों को भरपूर सहयोग मिल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें