फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ने के विरोध में पूर्व विधायक का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक पिछली सरकार के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों व शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़कर अपनी पट्टिकाएं लगाए जा रहे हैं। इसके विरोध में बुधवार को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया तथा डीसी बिलासपुर की गैर मौजूदगी में एडीएम बिलासपुर विनय कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
मांग की गई कि इन धांधलियों को रोकने के लिए समय रहते प्रयास किए जाएं अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। इससे पूर्व कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता व नेता 11 बजे सर्किट हाउस में एकत्रित हुए, जहां पर रैली की शक्ल में सदर विधायक सुभाष ठाकुर तथा उनके नजदीकियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक्सईएन कार्यालय पीडब्ल्यूडी पहुंचे और वहां पर करीब एक घंटे तक पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने मौजूदा विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीते छह महीनों से विकास के नाम पर इनसे कोई दिग्विजय नहीं हुई है लिहाजा पुरानी कांग्रेस सरकार के कामों को अपना बताने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। हैरानी तो इस बात की है कि इसके लिए वे पहले से स्वीकृत कामों की शिलान्यास पट्टिकाओं को तुड़वाकर अपना नाम अंकित करवा रहे हैं, उस पर विभागीय अधिकारी भी उनका साथ दे रहे हैं। इससे साबित होता है कि अफसरशाही राजनेताओं के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन

बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि कंदरौर-समैला सड़क का शिलान्यास और इसके लिए बजट 3 अक्तूबर 2017 को कर दिया गया था, जिसका दोबारा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को डरा धमका कर शिलान्यास करवा दिया गया। आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग बिलासपुर डिवीजन-1 में विधायक की दादागिरी के कारण 50-50 हजार रुपये राशि के टेंडर केवल भाजपा व एमएलए समर्थित ठेकेदारों को दिए जा रहे हैं। कोई भी टेंडर प्रक्रिया नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई जा रही है। इस अवसर पर शहरी इकाई अध्यक्ष राज कुमार टाडू, नप अध्यक्षा सोमा देवी, जमील खान, नईम शेख, मस्तराम वर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत मार्कंडेय तृप्ता देवी, अंजना देवी, रूप लाल, जय देव कटवाल, पंकज शर्मा, नरेश शर्मा, रणजीत, योगराज, राज कुमार, तनवीर, संजय शर्मा, राज कुमार, बाबू राम, नंद लाल, सुंदर राम, अनिल कुमार, श्रीराम, पार्षद नंद लाल राही, संजय शर्मा व प्रवक्ता संतोष कुमार वर्मा भी शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें