फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने परेड में शामिल हुए पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की आन-बान और शान हैं। वे अपना बहुमूल्य जीवन राष्ट्र को समर्पित करते हैं। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस वर्ष जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को चुना गया था। परेड में जिला के 35 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सैनिकों के समर्पण व उनकी देशसेवा का मूल्य चुका पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में स्थापित युद्ध स्मारक शहीदों के शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक का और अधिक विस्तारीकरण करने का भी प्राकलन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सैनिकों से सहयोग व सुझाव देने का आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में होने वाली सिटीजन एडमिनीस्ट्रेशन की बैठकों में भी भूतपूर्व सैनिकों को शामिल किया जाएगा ताकि उनके अनुभव और अनुशासन के आधार पर समस्याओं के निदान के लिए सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें