फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान 61 किलो चूरापोस्त बरामद

Thu, 15 Jan 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार, सुबह नाकाबंदी में फंसी तस्करी की गाड़ी
विज्ञापन

गाड़ी के अंदर से पांच अलग-अलग बोरियां हुईं बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशे के सौदागरों के खिलाफ छिड़ी जंग में बिलासपुर पुलिस थाना सदर की टीम ने फोरलेन पर पट्टा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम अफीम डोडा/चूरापोस्त की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कुल्लू जिले के रहने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ वीरवार सुबह पट्टा फोरलेन पर यातायात व संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए नाकेबंदी पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:30 बजे कुल्लू की तरफ से आ रही एक फोर-व्हीलर गाड़ी नंबर एचपी 58-9232 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर गाड़ी सवार व्यक्ति घबरा गए, जिसके बाद शक के आधार पर गाड़ी की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी के अंदर से पांच अलग-अलग बोरियां बरामद हुईं। जब इन बोरियों को खोला गया, तो उनमें भारी मात्रा में अफीम डोडा (चूरा पोस्त) पाया गया। वजन करने पर कुल मात्रा 61 किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (42), पुत्र बालक राम, निवासी गांव बंजर, डाकघर बजौरा, जिला कुल्लू, दीपक (42), पुत्र बरफू राम, निवासी वार्ड नंबर 6, साढाभाई, भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नशे की यह इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें