फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार राज्यस्तरीय नलवाड़ी में सजेगा सरस मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम राही
विज्ञापन

बिलासपुर। मार्च में होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में लोगों को इस बार सरस मेला भी दिखाया जाएगा। इस मेले में 20 से अधिक राज्य शिरकत करने के लिए आएंगे। इसके साथ ही अपने-अपने स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार किए गए वस्त्र, खानपान और उपयोगी सामग्री बिलासपुर में खरीदने और देखने को मिलेगी। इस संदर्भ को लेकर जिला प्रशासन ने पूरा खाका तैयार करके प्रदेश सरकार से स्वीकृति प्राप्त करने लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर 2019 सत्र के नलवाड़ी मेले में इस सरस मेले को जोड़ा जाएगा। इस खबर की पुष्टि उपायुक्त विवेक भाटिया ने की।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान जैसे ही स्वीकृति मिलेगी तो 20 से अधिक राज्यों को सरस मेले के निवेदन भेजे जाएंगे। बता दें कि बीते नलवाड़ी मेेले में भी सरस मेले को जोड़ने की योजना बनाई जा रही थी लेकिन किन्हीं कारण वश यह कार्य पूरा नहीं हो पाया था। अब मेले के कुछ माह पहले ही जिला प्रशासन ने यह कार्ययोजना शुरू कर दी है ताकि समय रहते इस कार्य को शुरू किया जा सके। सरस मेले अभी तक सिर्फ मंडी, चंबा, शिमला, कुल्लू और धर्मशाला में ही आयोजित किए गए थे, बाकि जिलों में अभी तक यह मेला शुरू नहीं हो पाया है। सरस मेले में स्वयं सहायता समूह द्वारा एक से बढ़ कर एक नमूने, वस्त्र, खान-पान की सामग्री व अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध होगी। बस अब जिला प्रशासन को इंतजार प्रदेश सरकार से इसके लिए मिलने वाली स्वीकृति से है।
विज्ञापन

इनसेट...
इन राज्यों को भेजे जाएंगे निमंत्रण
स्वीकृति मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, नागालैंड, गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को निवेदन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट....
बीस से अधिक राज्यों को निवेदन भेंजे जाएंगे
सरस मेले के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर 2019 में आयोजित होने वाले नलवाड़ी मेले में सरस मेले को जोड़ा जाएगा जिसमें 20 से अधिक राज्यों को निवेदन भेजे जाएंगे।
....विवेक भाटिया उपायुक्त बिलासपुर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें