फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुखाला में ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ पर खूब झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला में चल रहे जिला स्तरीय सायर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या वॉलीबुड सिंगर राखी गौतम के नाम रही। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में भाजपा की जिला महामंत्री सरोज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया व मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कोलडैम बॉय जीतू संख्यान ने अपना प्रसिद्ध गीत ‘कोल डैम इथी लगया जानी मेरिये...’ गाकर की।
इसके बाद ‘मोड़ पर बंगलु ता कजो पाया गोरिये ड्राईवर हॉर्न बजांदे औ...’, ‘असी तेरे गमा रे मारे ओ गोरिए परदेशी बनी गए...’, आई जा तू एक बार गोरिए आई जा...’, ‘ओ कुकड़ियां पकी गइयां...’, ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा, मैं तो गया मारा आके यहां रे...’, और ‘बोतल रह गई ठेके...’, इत्यादि एक से बढ़ कर एक पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्टार ऑफ दी नाइट वॉलीबुड़ सिंगर राखी गौतम ने मंच संभाला और हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी तथा हरियाणवी गीत गाकर दर्शकों को खूब झूमाया। राखी गौतम ने ‘आओ हजूर तुमको बहारों में ले चलूं...’, गीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद ‘आंख उनकी यूं लड़ी यूं मेरी आंख से...’, ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में...’, ‘भला सिपाहियां डोगरिया...’, ‘तेरा मेरा प्यार बचपनो रा...’, ‘इक आधिया मंगवाई जा रे...’, ‘पानी री टंकी...’, ‘नीलमा-नीलमा...’, ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी...’, ‘ओए होए कुड़ियां शहर दियां...’, और ‘ओ मेरी प्रीटी जिंटा कीथी चली तू...’, इत्यादि एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें