घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या घुमारवीं में चल रही तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीमों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले। खेल प्रभारी धर्मपाल बधान ने बताया कि योगा की ट्रॉफी राजकीय कन्या विद्यालय घुमारवीं की खिलाड़ी छात्राओं के नाम रही। जबकि उपविजेता का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर के नाम रहा।
कबड्डी में सदर खंड ने जुखाला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में सदर जोन और बसी खंड का मुकाबला होगा। वॉलीबाल में झंडूता खंड ने भराड़ी खंड को हराया। जबकि खोखो में जुखाला जोन ने झंडूता को और स्वारघाट जोन ने बसी जोन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।