ऋषिकेश स्कूल ने जीती अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता
सेमी फाइनल में बिलासपुर और फाइनल में बंदला को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। घुमारवीं में आयोजित किए गए छात्राओं के अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में ऋषिकेश स्कूल की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। मूलभूत सुविधाओं की कमी के बाद भी ऋषिकेश स्कूल की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने बताया कि घुमारवीं में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने सेमीफाइनल में रावमापा छात्रा बिलासपुर की टीम को 2.1 से हराया। जबकि फाइनल मुकाबले में ऋषिकेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन जारी रहते हुए बंदला स्कूल की टीम को हरा का खिताब अपने नाम किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राओं की मेहनत के कारण ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। उन्होंने खिलाड़ियों के अलावा प्रशिक्षक विकास पुंडीर और हरमेश चौधरी को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वीरवार को स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।