घुमारवीं (बिलासपुर)।
बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं के सौजन्य से बाल दिवस के अंतर्गत बाल मेले का आयोजन वृत्त लेटवी के आंगनबाड़ी केंद्र लठ्यनी-2 में आयोजित किया गया। पंचायत स्तर के बाल मेले में जिला परियोजना अधिकारी वीके शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमेश संख्यान, बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं कौशल्य बंसल उपस्थित रहे।
इस बाल मेले में बच्चों के लिए गतिविधियां का आयोजन किया गया। इनमें चित्रकारी, रसाकस्सी खेल, कविता प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इन गतिविधियों के पूर्ण होने पर सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस बाल मेले में वृत्त परिवेक्षक श्वेता शर्मा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत गतवाड़ बंसी राम, वार्ड मेंबर सीमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा लगभग 40 बच्चों तथा 40 महिलाओं ने भाग लिया।