फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में कबड्डी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर कल से

विज्ञापन
kabaddi
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला मुख्यालय पर 12 नवंबर से कबड्डी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। इसमें प्रदेशभर से चयनित 24 पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों को अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होगा। कैंप प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 18 नवंबर तक चलेगा। दलेर सिंह व बबिता मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं देंगे। जबकि चमन ठाकुर व हंसराज सह कोच के रूप में प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को कबड्डी खेल की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। लुहणू के कबड्डी मैदान में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। इससे पहले योग व बास्केटबाल की टीमों को भी बिलासपुर में प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें