फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वॉलीबाल, कबड्डी में घुमारवीं स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
कुठेड़ा स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
ठेड़ा में अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में घुमारवीं खंड के 19 स्कूलों के करीब 308 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सदस्य सुनील शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि का टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी प्रेम वशिष्ठ ने बताया कि वॉलीबाल में घुमारवीं स्कूल विजेता और अमरपुर स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में घुमारवीं स्कूल विजेता और गेहड़वीं स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में गेहड़वीं स्कूल विजेता और धनथर स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं विजेता और मिनर्वा स्कूल उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में कुठेड़ा स्कूल प्रथम रहा। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें