फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दत्तनगर में 50,000 लीटर क्षमता का मिल्क प्लांट बन कर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डेढ़ लाख लीटर दूध प्रतिदिन प्रोसेस कर सकेगा प्लांट
विज्ञापन

प्लांट में पहली बार फ्लेवर वाला दूध भी तैयार किया जाएगा
चार जिलों कि सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों सीधा मिलेगा लाभ
इन दिनों 85 हजार लीटर दूध रोज पहुंच रहा है मिल्क प्लांट

धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर में स्थित मिल्क प्लांट में अब पहले से ज्यादा पशुपालक दूध बेच सकेंगे। यहां अभी तक 20 हजार लीटर क्षमता का मिल्क प्लांट था। अब यहां 50 हजार लीटर की क्षमता का प्लांट बनकर तैयार हो गया है। इससे यहां डेढ़ लाख लीटर दूध प्रतिदिन
प्रोसेस करने की क्षमता हो जाएगी। इन दिनों सर्दियों का मौसम होने से प्रति दिन 85 हजार लीटर दूध पहुंच रहा है। प्लांट करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। प्लांट में पहली बार फ्लेवर वाला दूध भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू और किन्नौर के लिए वर्ष 2012 में यहां 20,000 लीटर की क्षमता वाला मिल्क प्लांट स्थापित किया गया था। रोज क्षेत्र के पशुपालकों से 70,000 लीटर दूध एकत्रित करके प्रोसेस किया जाता था। मिल्क प्लांट की क्षमता बढ़ने से पशुपालकों को फायदा होगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। निकट भविष्य में हां दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों को तैयार करने की भी योजना है।
विज्ञापन

प्लांट के उप प्रबंधक प्रवीन शर्मा ने बताया कि 50 हजार लीटर क्षमता का मिल्क प्लांट बन कर तैयार हो गया है। इससे चार जिलों के पशुपालकों को फायदा होगा। लवी मेले के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसका लोकार्पण करेंगे। इस मिल्क प्लांट से शिमला जिला के कोटगढ ,कुमारसैन, सैंज, जिला कुल्लू के सिराज क्षेत्र, आनी, निरमंड, मंडी जिला के करसोग क्षेत्र और जिला किन्नौर के पशुपालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें