- प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को करीब 5,000 श्रद्धालुओं से माथा टेका। छुट्टी के चलते प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं ने तपोस्थली पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया।
बाबा जी की तपोस्थली पूरा दिन जयकारों से गूंजती रही। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखी और कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। हालांकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी की व्यवस्था भी गई थी। दियोटसिद्ध में माथा टेकने के बाद श्रद्धालु शाहतलाई पहुंचते रहे। इसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। शाहतलाई क्षेत्र में गर्मी का प्रभाव अधिक रहता है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भक्ति में कोई कमी नहीं आई। पूरा दिन मंदिर परिसर जयकारों से गुजता रहा और श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। बता दें कि शाहतलाई में पंजाब से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और रविवार के दिन तो इसमें और अधिक बढ़ोत्तरी होती है।