फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला 31 हजार 62 बच्चों को दी जाएगी दो बूंद जिंगदी की

विज्ञापन
polio - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि जिला में 275 बूथों में पोलियो की दवाई बच्चों को पिलाई जाएगी। जिला बिलासपुर में 10 मार्च को पांच वर्ष तक के 31 हजार 62 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशावर्कर, अध्यापक व आयुर्वेदिक विभाग के 1100 से भी अधिक कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि संभावित क्षेत्रों विशेषकर झुग्गी, झोपड़ियां, प्रवासियों की रिहायसी क्षेत्रों आदि में विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा पोलियों की दवाई पीने से महरूम न रह जाए।
उन्होंने कहा कि 10 मार्च को जिला के क्षेत्रीय चिकित्सालय के अतिरिक्त सिविल अस्पताल घुमारवीं, बरठीं व घवांडल और 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 121 उप स्वास्थ्य केंद्रों में यह दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को विभिन्न स्थलों पर शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा तथा सफर करने वाले 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए बस अड्डों अथवा बस ठहराव स्थलों पर भी दवाई पिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीके चौधरी ने लोगों से आग्रह किया कि 10 मार्च को अपने समीप के पोलियो बूथ में 5 साल तक के बच्चों को अवश्य पोलियो की दवाई पिलाएं ताकि कोई भी बच्चा अपंगता का शिकार न हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें