फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का कनेक्शन नहीं मिला तो देंगे कार्यालय के बाहर धरना

विज्ञापन
Save Water
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता ब्लॉक महिला इंटक की अध्यक्षा मधु चंदेल ने कहा कि बिमला देवी पत्नी स्व. करतार सिंह ग्राम पंचायत बरठीं गांव टिहरी की रहने वाली है तथा वृद्ध महिला है। उनका निजी नल 10 अक्तूूबर को आईपीएच विभाग द्वारा स्वीकृत हुआ था, जो आज तक विभाग नहीं लगवा पाया। इस कारण वृद्ध महिला को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इस बारे में विभाग की शिकायत वृद्ध महिला ने एसडीएम झंडूता तथा डीसी बिलासपुर को भी की गई थी।
एसडीएम झंडूता ने इस शिकायत को निपटाने के लिए जेई बरठीं को लिखा था लेकिन फिर भी यह नल नहीं लग पाया। जब यह पानी का कनेक्शन विभाग की ओर से स्वीकृत किया गया था उसके पश्चात वृद्ध महिला ने नल लगवाने के लिए 20 पाइप खरीदी तथा 3200 रुपये पाइप खुदाई के लिए दिए लेकिन जब इसे लगाने की बारी आई तो विभाग ने यहां से कनेक्शन देने से मना कर दिया। इस बारे में एसडीओ झंडूता को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया लेकिन फिर भी यह कनेक्शन नहीं लग सका।
विज्ञापन

इस बारे में इंटक अध्यक्ष मधु चंदेल ने विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह नल 28 तारीख से पहले पहले नहीं लगाया गया तो झंडूता कार्यालय में धरना दिया जाएगा। यह धरना तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक यह नल लग नहीं जाता है। इस मौके पर सूरम सिंह चंदेल, वासु देव, आसिफ खान भी मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर आईपीएच विभाग झंडूता के सहायक अभियंता सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी तक जेई और हमारी ड्यूटी इलेक्शन के कार्य में लगी हुई है। 28 तारीख के पश्चात खुद मौके पर जाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें