फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में हाईवे पर तीन घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर।
विज्ञापन

शनिवार को वाहन नैनीताल हाईवे पर तीन घंटे जाम में फंसे रहे। इस कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर शनिवार को दोपहर 12 बजे रुद्रपुर और रामपुर की ओर से आने जाने वाले भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिस कारण जाम लगने लगा। धीरे-धीरे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। रुद्रपुर और रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। नगर के आंतरिक मार्गों पुरानी तहसील रोड, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी, माठखेड़ा रोड, डाकखाना रोड, केमरी रोड पर भी जाम में लोग फंसे रहे। जाम की वजह नगर में हाईवे पर दोनों ओर फैला अतिक्रमण व साप्ताहिक पैठ भी रही। पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन शाम पांच बजे तक रेंग रेंग कर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें