फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद वीवीपैट मशीनों को लगाईं सीलें

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में विस चुनावों के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से जुटा हुआ है। शनिवार को वीवीपैट मशीनों की जांच कर उन्हें सील लगाई गई। इसके बाद अब इन मशीनों को चुनाव आयोग पोलिंग बूथों पर भेजेगा। दिनभर कर्मचारी मशीनों को जांचते रहे। उन्हें सील लगाकर तैयार किया गया। जबकि खराब वीवीपैट मशीनों को एसडीएम कार्यालय बिलासपुर लाया गया।
विज्ञापन


गौर रहे कि जिला में चार विस क्षेत्रों में 394 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां 9 नवंबर को मतदान करवाए जाएंगे। जिला में 46-झंडूता विस क्षेत्र में 100, 47-घुमारवीं में 100, 48-बिलासपुर 99 और 49 श्रीनयनादेवी में 95 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा।

इसके अलावा जिला के 140 पोलिंग बूथों जिसमें झंडूता के 36, घुमारवीं के 35, बिलासपुर के 34 और श्रीनयना देवी के 35 मतदान केंद्रों की मतदान गतिविधियों को लोग ऑनलाइन भी देख सकेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से एक ऐप और लिंक भेजा जाएगा। इससे मतदान की पूरी गतिविधियों को लोग अपने मोबाइल पर लाइव देख पाएंगे।
विज्ञापन


उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि वीवीपैट मशीनों की जांच का कार्य चल रहा है। चारों विस क्षेत्रों में चुनावों की तैयारियां पूरी हैं। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें