बिलासपुर। जिला बिलासपुर में शनिवार को कोरोना टेस्ट के लिए रैपिड एंटीजन के 775 सैंपल लिए गए जिनमें अस्पताल के सुपरवाइजर समेत 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आईजीएमसी भेजे गए सैंपलों में से 13 संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 160 एक्टिव केस हैं। शनिवार को 14 ने कोविड को मात दी है।
सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शनिवार को चकराण से 57, 34, 6 वर्षीय, लौहट से 40, बरड़ से 18, 17, 38, 21 वर्षीय कोरोना संक्रमित हुए हैं।
इसके अलावा जज्जर से 65, चौंब जंगला से 28, 60, बल्हरेना से 8, आरएच बिलासपुर से 26, देलग से 40, स्योथा से 38, कलोल से 62, संडयार से 70, जरोड़ा से 31, सिविल अस्पताल घुमारवीं से 55 वर्षीय सुपरवाइजर, रोपा से 14 वर्षीय, पंजगाईं से 47, धौन कोठी से 39, 19,54, बल्हरेना से 11, मरोत्तन से 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित हुए हैं। बताया कि शनिवार को 14 संक्रमितों ने कोविड को मात दी है।
दड़ोच ने कहा कि जिला में अभी तक कोरोना से 84 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 160 एक्टिव केस हैं।