फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के दूसरे दिन 362 युवतियां ही ग्राउंड टेस्ट में पास

विज्ञापन
बिलासपुर में पुलिस भर्ती के दौरान युवती की ऊंचाई नापती महिला कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के लुहणू मैदान में शनिवार को पुलिस भर्ती की शारीरिक मापदंड/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए केवल 953 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें से 362 युवतियां ही ग्राउंड टेस्ट में पास हो पाईं।
विज्ञापन

बता दें कि को शनिवार को 1300 महिला उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से शारीरिक मापदंड/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए केवल 953 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
शनिवार को कुल 362 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें पिछले कल की एक महिला उम्मीदवार भी शामिल है। शनिवार को पुलिस भर्ती के दूसरे दिन सैकड़ों युवतियों ने अपना दमखम दिखाया। भर्ती को लेकर युवाओं में खासा जोश देखा गया।
विज्ञापन

एसपी एसआर राणा ने बताया कि पुलिस भर्ती को लेकर जहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे वहीं ड्रोन से भी नजर रखी जा रही थी।
पुलिस भर्ती की पूरी प्रक्रिया कैमरों की नजर में की जा रही है और जिला बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक एसआर राणा भी मौके पर मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे प्रतिभागियों के फिजिकल मापदंड किए जा रहे थे और पूरी प्रक्रिया सुचारु ढंग से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें