फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36.88 लाख नकदी, 22.100 ग्राम सोना, 8.1370 किलोग्राम चांदी चढ़ा

विज्ञापन
36 lakh rupees offered at the feet of Maa Naina Devi in Navvarsh fairs
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में नव वर्ष मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 29 दिसंबर से शुरू हुए चार दिवसीय मेले में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

मेले का समापन हो जाने के साथ ही सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए तैनात अतिरिक्त पुलिस व गृह रक्षक जवान अपनी मूल तैनाती स्थलों के लिए लौट गए हैं।
इससे पहले मंदिर न्यास ने मेले के सफलतापूर्वक आयोजन पर मंदिर क्षेत्र में तैनात रहे सुरक्षा जवानों और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को माता की चुनरी और माता का फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मानित किया।
मंदिर न्यास के अनुसार नव वर्ष मेले के चार दिनों में 36.88 लाख नकदी का चढ़ावा माता के दरबार में चढ़ा। श्रद्धालुओं ने 22.100 ग्राम सोना और 8.1370 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में चढ़ाई। इस बार 125 ऑस्ट्रेलिया डॉलर, यूएसए के 20 डॉलर, कनाडा के 30 डॉलर और इंग्लैंड के 10 पौंड भी न्यास को चढ़ावे के तौर पर प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें